ईद-उल-फितर को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर दिया जोर Al Hind Khabarnama


मंगलौर समाचार 

आगामी ईद-उल-फितर के त्यौहार को क्षेत्र में आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलौर कोतवाली परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।


बैठक की अध्यक्षता सी.ओ. मंगलौर अभिनव चौधरी द्वारा की गई। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्यौहार खुशियों और आपसी मिलन का अवसर है, इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई

ईद की नमाज के दौरान नमाज स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।


त्यौहार के दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस ने प्रभावी नियंत्रण योजना तैयार की है।


अधिकारियों ने अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर सतर्क रहें।


किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनुचित व्यवहार की स्थिति में तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करने का निर्देश दिया गया।


पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि ईद के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी गणमान्य व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और त्यौहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण बनाने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

उमराह से लौट रहे डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, नम आंखों से किए गए सुपुर्द-ए-खाक Al Hind Khabarnama

प्रॉपर्टी विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बिहारीगढ़ एक की मौत Al Hind Khabarnama

बिहारीगढ़ शिवालिक गोलीकांड: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी अवैध असलहे और कार के साथ गिरफ्तार Al Hind Khabarnama