मंगलौर चमारान खालसा का नाम बदलने पर छिड़ा विवाद, ग्रामीणों ने नगर पालिका में किया जोरदार प्रदर्शन
✍️रिपोर्ट-तलत परवीन मंगलौर/समाचार मंगलौर नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड नंबर 1, 'चमारान खालसा' का नाम बदलकर 'सैनी पुरा' किए जाने के प्रस्ताव ने अब तूल पकड़ लिया है। इस निर्णय के विरोध में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। बीती 23 अप्रैल 2026 को नगर पालिका परिषद की बोर्ड मीटिंग में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का हवाला देते हुए बोर्ड ने सर्वसम्मति से वार्ड नंबर 1 'चमारान खालसा' का नाम परिवर्तित कर 'सैनी पुरा' करने की अनुमति दी थी। निवासियों की दलील "दस्तावेजों में दर्ज है पहचान" नाम बदलने की सूचना मिलते ही चमारान खालसा के निवासियों में भारी आक्रोश फैल गया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अधिशासी अधिकारी (EO) और नगर पालिका अध्यक्ष को एक लिखित पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि: 'चमारान खालसा' नाम दशकों से सभी सरकारी और गैर-सरकारी दस्तावेजों में अंकित है। अचानक नाम बदलने से निवासिय...