Posts

Showing posts from July, 2026

तरस तृप्त जैन बने वरदान चैरिटेबल फाउंडेशन के राष्ट्रीय सह सचिव, भव्य स्वागत के साथ मिली नई जिम्मेदारी

Image
✍️ब्यूरो रिपोर्ट अल हिन्द खबरनामा न्यूज़ सहारनपुर समाचार  समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय 'वरदान चैरिटेबल फाउंडेशन' ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रमुख समाजसेवी तरस तृप्त जैन (टी.टी. भाई) को संगठन का नया राष्ट्रीय सह सचिव मनोनीत किया है। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अक्षय सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नरेंद्र गौतम की ओर से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में नवनियुक्त राष्ट्रीय सह सचिव तरस तृप्त जैन का पगड़ी पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि तरस तृप्त जैन के लंबे सामाजिक अनुभव, समर्पण और सेवा भावना से संस्था को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनके जुड़ने से फाउंडेशन के समाज कल्याणकारी अभियानों की गति और तेज होगी। > मानव सेवा और लोककल्याण में अग्रणी है वरदान चैरिटेबल फाउंडेशन > उल्लेखनीय है कि वरदान चैरिटेबल फाउंडेशन लंबे समय से जनसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था द्वारा स...