शिवालिक के जंगल में शिकारीयों द्वारा किया गया हिरण का शिकार बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हिरण का सिर एवं खाल बेहट शाकंभरी मार्ग पर रखकर किया प्रदर्शन वन क्षेत्राधिकारी के खिलाफ भी की जमकर नारेबाजी Al Hind Khabarnama
शिवालिक के जंगल में शिकारीयों द्वारा किया गया हिरण का शिकार बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हिरण का सिर एवं खाल बेहट शाकंभरी मार्ग पर रखकर किया प्रदर्शन वन क्षेत्राधिकारी के खिलाफ भी की जमकर नारेबाजी Al Hind Khabarnama बेहट सहारनपुर शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी रेंज के अंतर्गत जंगल में शिकारियों द्वारा एक हिरण का शिकार कर हिरण का सिर एवं उसकी खाल मौके पर छोड़कर फरार हो गए सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया उन्होंने गांव नागल माफ़ी मे बेहट शाकंबरी रोड पर हिरण का सिर एवं खाल रखकर नारेबाज़ी की साथ ही वन क्षेत्राधिकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की एवं वन क्षेत्राधिकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और शिकारी को जल्द से जल्द पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में प्रांत बालोपासन प्रमुख हरिश कौशिक जिला मंत्री योगेश चौहान जिला संयोजक अनुज सैनी विद्यार्थ प्रमुख वासु खटीक जिला सह मंत्री विशाल आशीष नरेंद्र अभिषेक रजत आदी शामिल रहे।