ईद-उल-फितर को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर दिया जोर Al Hind Khabarnama
✍️ रिपोर्ट-सलीम खान मंगलौर समाचार आगामी ईद-उल-फितर के त्यौहार को क्षेत्र में आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलौर कोतवाली परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता सी.ओ. मंगलौर अभिनव चौधरी द्वारा की गई। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्यौहार खुशियों और आपसी मिलन का अवसर है, इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई ईद की नमाज के दौरान नमाज स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। त्यौहार के दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस ने प्रभावी नियंत्रण योजना तैयार की है। अधिकारियों ने अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनुचित व्यवहार की स्थिति में तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद...