शिवालिक फार्म हाउस कांड: फरार इनामी शक्ति ठाकुर का खेल खत्म, मोहंड के जंगलों के पास से दबोचा गया हत्यारोपी Al Hind Khabarnama


बिहारीगढ़ पुलिस को मिली सफलता: 25 हजार का इनामी शक्ति ठाकुर चढ़ा हत्थे, जमीन विवाद में की थी शिवम की हत्या

बिहारीगढ़ समाचार 

सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहारीगढ़ पुलिस ने शिवम राणा हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी शक्ति सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की फॉर्च्यूनर कार भी बरामद की है।

क्या था पूरा मामला? यह खूनी संघर्ष 8 फरवरी 2026 को शिवालिक फार्म हाउस पर हुआ था। पुलिस के अनुसार, जमीन और प्लॉटिंग के पैसों के विवाद को सुलझाने के लिए दो पक्ष आमने-सामने बैठे थे। बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि शक्ति ठाकुर और उसके साथियों ने पंकज शर्मा पक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

इस गोलीबारी में शिवम राणा को गंभीर चोटें आईं, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना में दो अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हुए थे।

थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने गणेशपुर से मोहंड जाने वाले रास्ते पर वन विभाग की चेकपोस्ट के पास घेराबंदी की और शक्ति ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी शक्ति ठाकुर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और फायरिंग की बात स्वीकार की है।

पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य नामजद और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। शक्ति ठाकुर को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

उमराह से लौट रहे डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, नम आंखों से किए गए सुपुर्द-ए-खाक Al Hind Khabarnama

प्रॉपर्टी विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बिहारीगढ़ एक की मौत Al Hind Khabarnama

बिहारीगढ़ शिवालिक गोलीकांड: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी अवैध असलहे और कार के साथ गिरफ्तार Al Hind Khabarnama