श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली गुरु रविदास शोभायात्रा, आपसी भाईचारे की पेश की मिसाल


"दिलशाद मलिक और शाबान गुड्डू ने दी गुरु रविदास जयंती की बधाई, भाईचारे का दिया संदेश"

बिहारीगढ़/समाचार 

"भक्ति के रंग में रंगा बिहारीगढ़ गुरु रविदास जयंती पर उमड़ी भारी भीड़"

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के पावन पर्व पर सोमवार को बिहारीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। बिहारीगढ़ थापुल, टांडा मानसिंह और किशनगढ़ कॉलोनी में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।


शाही अंदाज में हुआ अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी दिलशाद मलिक और बसपा नेता मो. शाबान (गुड्डू) का मंदिर कमेटी ने पारंपरिक और भव्य अंदाज में स्वागत किया। अतिथियों को फूलों की मालाओं से लादकर और घोड़ा-बग्गी पर बैठाकर बैंड-बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। इस दौरान गुरु रविदास के जयकारों से पूरा आसमान गूंज उठा।

गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिलशाद मलिक ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज को समानता और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी हमें आपसी भेदभाव भुलाकर भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देते हैं। वहीं, शाबान गुड्डू ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए गुरु रविदास की शिक्षाओं को जीवन में उतारना अत्यंत आवश्यक है।

दोपहर को बिहारीगढ़ के मुख्य बाजार से गुरु रविदास की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों, डीजे और बैंड-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में युवाओं और महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

प्रशासनिक मुस्तैदी और गणमान्य उपस्थिति सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे आयोजन व्यवस्थित रहा। 


इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन वेदपाल गौतम, भाकियू तोमर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान (जोनू), वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गुलबहार, पत्रकार आसिफ खान, मुरसलीन अली, निखिल, राव गुलफाम, सचिन, शमशाद सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

उमराह से लौट रहे डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, नम आंखों से किए गए सुपुर्द-ए-खाक Al Hind Khabarnama

प्रॉपर्टी विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बिहारीगढ़ एक की मौत Al Hind Khabarnama

बिहारीगढ़ शिवालिक गोलीकांड: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी अवैध असलहे और कार के साथ गिरफ्तार Al Hind Khabarnama