विधायक काजी निजामुद्दीन ने किया लाइफ केयर सेंटर का उद्घाटन; गरीबों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं Al Hind Khabarnama

✍️रिपोर्ट-सलीम खान 


मंगलौर/समाचार 

स्थानीय निवासियों को अब गंभीर बीमारियों की जांच और डायग्नोस्टिक्स के लिए शहर से बाहर दौड़ लगाने की जरूरत नहीं होगी। मंगलौर के एपीजे अब्दुल कलाम चौक के पास नवनिर्मित 'लाइफ केयर अल्ट्रासाउंड एंड डायग्नोस्टिक सेंटर' का क्षेत्रीय विधायक काजी निजामुद्दीन ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

ग्रामीणों को मिलेगी राहत, अब नहीं जाना होगा बाहर उद्घाटन के अवसर पर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव था, जिसे इस सेंटर ने काफी हद तक कम कर दिया है। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉ. शहजाद और उनकी टीम को बधाई दी।


सेंटर के संचालक डॉ. शहजाद (MBBS, MCC) ने बताया कि मंगलौर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अल्ट्रासाउंड या अन्य बड़ी जांचों के लिए घंटों का सफर तय करना पड़ता था और वहां भी लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। इसी समस्या को देखते हुए इस सेंटर की स्थापना की गई है।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी आधुनिक सुविधाएं डॉ. शहजाद के अनुसार, सेंटर में आधुनिक मशीनों के साथ निम्नलिखित सुविधाएं 24x7 (नियत समय अनुसार) उपलब्ध रहेंगी

अल्ट्रासाउंड (Ultrasound): विशेषज्ञों द्वारा सटीक रिपोर्टिंग।

डिजिटल एक्स-रे (X-Ray): उच्च गुणवत्ता वाली इमेजिंग।

पैथोलॉजी लैब: खून-पेशाब से संबंधित सभी प्रकार की जांच। स्टैंडर्ड ECG: हृदय रोगों की त्वरित जांच के लिए।

डॉ. शहजाद ने घोषणा की कि ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति को देखते हुए गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए विशेष रियायती दरें और सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि इलाज के अभाव में कोई परेशान न हो।

विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल सेंटर की सबसे बड़ी मजबूती यहां के अनुभवी डॉक्टर हैं। उद्घाटन के दौरान विशेषज्ञ टीम मौजूद रही, जिसमें शामिल हैं

डॉ. राहुल राय (MBBS, MD रेडियोलॉजिस्ट), डॉ. हुमा (MD), डॉ. बुशरा (DGO), डॉ. सलीम खान (MBBS, D.Card), डॉ. तल्हा एवं डॉ. अफजल

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से कादिर भाई, मुरसलीन, अनीस (जिला पंचायत), एजाज अहमद, मोइन साबरी, उबैदुर रहमान मोंटी आदि मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मंगलौर के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Comments

Popular posts from this blog

उमराह से लौट रहे डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, नम आंखों से किए गए सुपुर्द-ए-खाक Al Hind Khabarnama

प्रॉपर्टी विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बिहारीगढ़ एक की मौत Al Hind Khabarnama

बिहारीगढ़ शिवालिक गोलीकांड: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी अवैध असलहे और कार के साथ गिरफ्तार Al Hind Khabarnama