जाति-पाति छोड़ युवाओं ने किया रक्तदान, राईन युवा जागृति मंच ने आयोजित किया शिविर Al Hind Khabarnama
शेरपुर समाचार
राईन युवा जागृति मंच के शिविर में 22 यूनिट रक्तदान
विकास खण्ड मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत शेरपुर ख़नाजादपुर में ऑल इंडिया राईन युवा जागृति मंच के बैनर तले एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर वार्ड नंबर 03 के संभावित प्रत्याशी के निवास कार्यालय पर लगाया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं और नागरिकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद प्रतिनिधि नितिन बंसल ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को जाति और मजहब से ऊपर उठकर मानवता के लिए रक्तदान करना चाहिए। वहीं, भीम आर्मी विधानसभा संयोजक एडवोकेट सन्नी गौतम ने कहा कि ऑल इंडिया राईन युवा जागृति मंच क्षेत्र में लगातार शिविर लगाकर जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य कर रहा है।
वार्ड नंबर 03 से संभावित प्रत्याशी तालिब राईन ने रक्तदान को पुण्य का कार्य बताते हुए कहा कि इससे दिल को सुकून मिलता है और किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। मंच के अब्दुल बारी राईन ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना है।
शिविर में कुल 22 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र प्रदान किया गया, साथ ही आए हुए मुख्य अतिथियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विनोद पैगावल (बेहट विधान सभा अध्यक्ष), राव मेहरबान, अब्दुल कलाम राईन, मुमताज राईन, एडवोकेट रामशरण गुप्ता, वसीम राईन, उजैर राईन, रागिब राईन, अमित कुमार, अब्दुल मन्नान मलिक, इस्तेखार मलिक, गुलशन मलिक, आलिम मलिक, जुल्फान मिर्जा, याकूब राईन, अरशद, अंकित सैन, कमल फौजी, शराफत मलिक, दिनेश सैनी, मसरूर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment