दून हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, बस और बाइक की टक्कर में एक की जान गई Al Hind Khabarnama
हाईवे पर जारी है मौतों का सिलसिला: बेकाबू वाहनों की टक्कर से एक और बाइक सवार की जान गई
बिहारीगढ़/सुन्दरपुर
✍️रिपोर्ट-तबरेज आलम
देहरादून-दिल्ली हाईवे पर बिहाड़ीगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुन्दरपुर के निकट एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बस ने बाइक को कुचला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक देहरादून की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बस के नीचे आ गई और युवकों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने घायलों को पहुँचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही बिहाड़ीगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर पहुँचाया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
कानूनी कार्यवाही जारी पुलिस ने मृत युवक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त की जा रही है। बस को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही में जुटी है।



Comments
Post a Comment