'ऑपरेशन सवेरा' के तहत बिहारीगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार


बिहारीगढ़/समाचार
 

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन सवेरा" के अंतर्गत थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ है।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया तस्कर मिली जानकारी के अनुसार, बिहारीगढ़ थाना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने तोता टांडा के पास, गौशाला के सामने से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

मुजफ्फरनगर का रहने वाला है अभियुक्त पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त की पहचान बाकर अली, निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अभियुक्त यह खेप कहाँ से लाया था और क्षेत्र में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है। नशे के अवैध कारोबार में लिप्त अन्य लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। और ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी 

Comments

Popular posts from this blog

उमराह से लौट रहे डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, नम आंखों से किए गए सुपुर्द-ए-खाक Al Hind Khabarnama

प्रॉपर्टी विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बिहारीगढ़ एक की मौत Al Hind Khabarnama

बिहारीगढ़ शिवालिक गोलीकांड: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी अवैध असलहे और कार के साथ गिरफ्तार Al Hind Khabarnama