वीआईपी प्रेस क्लब ने 10 वे स्थापना दिवस पर पत्रकारों को किया सम्मानित, जरूरतमंदों में बांटी राशन किट Al Hind Khabarnama


बिहारीगढ़/समाचार
 

वीआईपी प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित 10वें स्थापना दिवस पर एक भव्य समारोह में क्षेत्र सहित आसपास के जनपदों से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देहरादून, सहारनपुर और हरिद्वार जनपदों से सैकड़ों पत्रकारों ने प्रतिभाग किया।

सामाजिक सरोकार और सम्मान का अनूठा संगम समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार वीर सिंह कुंदीलवाल ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन असगर आलम ने बखूबी निभाया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक एम अफज़ल गौर, पुरुषोत्तम शर्मा तथा बिहारीगढ़ की पत्रकार टीम ने प्रमुख भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान 'धरातल ग्रीन परिवार' की ओर से मोइनुद्दीन इदरीश द्वारा सामाजिक दायित्व निभाते हुए क्षेत्र के करीब 100 गरीब परिवारों को राशन किट वितरित की गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।


लोकतंत्र के स्तंभ हैं पत्रकार: डॉ. गुलबहार

प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. गुलबहार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ हैं और उनका सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है।

विधायक उमेश कुमार का पत्रकारों को समर्थन

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने पत्रकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ खड़े हैं और उनके हितों की आवाज उठाते रहेंगे।

प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

समारोह में पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, बसपा नेता राव मोहतरम अली, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, समाजसेवी डॉ. मोइनुद्दीन इदरीसी, भाजपा नेता नथी राणा, भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर, मीम नेता अरशद राणा शाह अलर्ट, सपा नेता रूही अंजुम, कांग्रेस नेता साजिया नाज, मालिका अख्तर, इंतेखाब डॉ. कर्ण सिंह सैनी, आजाद, बसपा नेता बबलू कुमार, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, पत्रकार फहीम तन्हा, सलीम सैफी, रजत चौहान सहित क्षेत्र के सैकड़ों पत्रकार व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

उमराह से लौट रहे डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, नम आंखों से किए गए सुपुर्द-ए-खाक Al Hind Khabarnama

प्रॉपर्टी विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बिहारीगढ़ एक की मौत Al Hind Khabarnama

बिहारीगढ़ शिवालिक गोलीकांड: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी अवैध असलहे और कार के साथ गिरफ्तार Al Hind Khabarnama